फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगेंद्र यादव मिस्टर फ्रेशर व सोनम बानो मिस फ्रेशर बनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
योगेंद्र यादव मिस्टर फ्रेशर व सोनम बानो मिस फ्रेशर बनीं
विज्ञापन

रिजवी कॉलेज ऑफ लॉ में फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन
करारी। डॉ. रिजवी कॉलेज ऑफ लॉ में नया प्रवेश लेने वाले विधि विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी की गई। इस मौके पर देशभक्ति, बॉलीवुड व लोकगीतों की धुन पर विद्यार्थियों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर योगेंद्र यादव को मिस्टर फ्रेशर तथा सोनम बानो को मिस फ्रेशर चुना गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव कर्रार हुसैन रिजवी ने किया। इसके बाद उन्होंने लॉ कॉलेज के सभी विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स बताए। स्वागत गीत से विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत की। जलवा-जलवा के गाने पर बीएलएलबी पहले सेमेस्टर के छात्र रिंकू राम ने डांस कर खूब तालियां बटोरी। कुमारी पूजा द्वारा प्रस्तुत जीना यहां, मरना यहां गीत सुनकर लोग झूमने लगे। सोनम ने भी गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। जया भट्ट ने ‘हर एक कपड़े का टुकड़ा मां का आंचल हो नही सकता’ कविता पढ़कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। सौरभ जायसवाल, सुशांत त्रिपाठी, तान्या, उपासना के गीत व नृत्य ने खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर योगेंद्र यादव को मिस्टर फ्रेशर तथा सोनम बानो को मिस फ्रेशर चुना गया। फ्रेशर पार्टी की रूपरेखा आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में सूरज, तान्या, उपासना, नरेंद्र, यशराज भट्ट ने तैयार की। जकिया सुल्तान, संगीता, सैयद कलीम अख्तर का सहयोग सराहनीय रहा। संचालन बृजेश कुमार, अजय कुमार व वर्तिका ने किया। इस मौके पर लॉ कॉलेज के उप प्रधानाचार्य एसपी रॉय, पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल राजेश सक्सेना, स्प्रिंग फील्ड के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें