फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरवा में करंट की चपेट में आया मजदूर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के गौहानी कला गांव में शनिवार की दोपहर नींव की खोदाई करते समय एक मजदूर करंट की चपेट में आ गया। इससे मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गौहानी कला निवासी सुखराम सरोज मजदूर है। शनिवार की दोपहर उसका बेटा धर्मवीर (26) मजदूरी करने के लिए गांव के ही पंकज चतुर्वेदी के यहां गया था। पिता सुखराम के अनुसार उसका बेटा धर्मवीर नींव की खोदाई कर रहा था।
तभी बिजली का केबल फावड़े से कट गई। इससे धर्मवीर करंट की चपेट में आ गया। आननफानन धर्मवीर को इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची चरवा पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें