फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटा और भतीजा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली के रसूलाबाद (कोइलहा) गांव के समीप मंगलवार शाम सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि बेटा और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

रसूलाबाद कोइलहा निवासी बागबान रंजीत कुमार के मुताबिक शाम उसकी मां चिंतामणि (52) छोटे भाई अमन सोनकर और फुफेरे भाई वीरेंद्र सोनकर के साथ मधु वाचस्पति कॉलेज स्थित आम की बाग से पैदल घर आ रही थीं। इस दौरान पूरामुफ्ती की ओर से आ रहे अनियंत्रित पिकअप ने पीछे से तीनों को टक्कर मार दी।
हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अमन और वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुन जुटे ग्रामीणों को देख चालक और खलासी मौके पर ही वाहन छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।वाहन कब्जे में लेकर पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें