फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करारी में मुख्यमार्ग पर जलभराव से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमार्ग पर बह रह गंदा पानी, बीमारी की आशंका
विज्ञापन

करारी कस्बा के प्रमुख चौराहे से इंटर कॉलेज तक नहीं बनाई गई नाली
करारी। कस्बे में चौराहे से प्रयागराज मार्ग पर जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। नाली न होने से घरों का गंदा पानी समेत बारिश का पानी सड़क पर भरा रहता है। इससे सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए है। इसके कारण राहगीरों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

करारी चौराहे में प्रयागराज मार्ग पर नाली नहीं बनाई गई है, जबकि बाजार को जाने वाले मार्ग किनारे सहित मंझनपुर और भरवारी को जाने वाले मार्ग किनारे नाली बनाई गई है। ऐसे में प्रयागराज मार्ग पर बसे लोगों के घरों का गंदा पानी पटरी सहित सड़क पर भरा रहता है। यही नहीं बारिश हो जाने के बाद तो सड़क और पटरी पर जो हालात होते हैं, उससे लोगों परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क पर पानी भरा होने से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने कई मर्तबा सड़क किनारे नाली निर्माण की मांग की, लेकिन जनप्रतिनिधियों ने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। इससे समस्या जस की तस बनी है। जलभराव होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें