फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास की पीड़िता ने सीएम को लिखी खून से चिट्ठी, मांगी इच्छा मृत्यु

Wed, 18 Dec 2024 11:47 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी

सार

करारी इलाके की महिला ने बताया कि 23 नवंबर की दोपहर वह खेत में बकरी चरा रही थी। चरते हुए बकरी पड़ोसी के मिर्च के खेत में चली गई। इसे लेकर पड़ोसी दो सगे भाई और एक अन्य ने आकर गालीगलौज करते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परेशान पीड़िता ने मुख्यमंत्री को खून से चिट्ठी लिख इच्छा मृत्यु मांगी है। आरोप है कि गिरफ्तारी नहीं होने से आरोपी उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन


करारी इलाके की महिला ने बताया कि 23 नवंबर की दोपहर वह खेत में बकरी चरा रही थी। चरते हुए बकरी पड़ोसी के मिर्च के खेत में चली गई। इसे लेकर पड़ोसी दो सगे भाई और एक अन्य ने आकर गालीगलौज करते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पिटाई की। एसपी से शिकायत के बाद दो दिसंबर को करारी पुलिस ने आरोपी जमशेद अहमद, मंसूर अहमद उर्फ लाला व नसीर अहमद उर्फ सुन्ने के खिलाफ केस दर्ज किया।

पीड़िता ने सीओ पर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कराने का खुला आरोप लगाया है। सीएम को भेजी गई चिट्ठी में लिखा कि आरोपी खुलेआम घूमकर समझौते का दबाव बना रहे हैं। इंकार करने पर तेजाब छिड़ककर चेहरा बर्बाद करने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


मामले की जांच चल रही है। पीड़िता का मेडिकल व कलमबंद बयान करा दिया गया है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जाएगी। - राजेश कुमार सिंह, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें