थाना क्षेत्र के सरैया पुलिया के समीप शुक्रवार सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ पर युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन चोरी की बाइकें बरामद की हैं। पकड़े गए युवकों को थाने लाकर लिखापढ़ी कर पुलिस ने उनका न्यायालय चालान कर दिया।
शुक्रवार सुबह तिल्हापुर चौकी प्रभारी अजीत सिंह सिपाहियों के साथ इलाके में गश्त पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन युवक चोरी की बाइकों को बेचने की फिराक में सरैया पुलिया के पास से गुजरने वाले हैं। पुलिस ने सरैया पुलिया के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर तीन युवक अपनी अपनी बाइक छोड़कर भागने लगे।
हमराही ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ के दौरान युवकों ने तीनों बाइक चोरी की बताईं। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राजू सरोज व बुधराम सरोज निवासी सुकुवारा, नीलेश सरोज निवासी पनारा गोपालपुर थाना सरायअकिल बताया है।