अजुहा कस्बे में सड़क पार करते समय बोलेरो की टक्कर से मासूम शिवानी की मौत के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : KAUSHAMBI
सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे में रविवार दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पार कर रही पांच वर्षीय बच्ची को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को वाहन समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
अजुहा कस्बे के शांति नगर मोहल्ला निवासी विनोद कुमार मौर्य फेरीकर परिवार का गुजारा करता है। रविवार दोपहर उसकी पांच वर्षीय बेटी शिवानी सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान अजुहा से शाखा की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो बच्ची को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची को आननफानन परिजन सीएचसी सिराथू ले गए। जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, हादसे को अंजाम देकर भाग रहे वाहन को चालक समेत ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए चालक और बोलेरो को कब्जे में ले लिया। मासूम की मौत से परिजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
मृतक शिवानी की फाइल फोटो- फोटो : KAUSHAMBI