फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरे काम का बुरा नतीजा : दोस्ती में तबाह हो गया सुग्रीव, दो बेटे जेल में व एक अस्पताल में भर्ती

Fri, 22 Sep 2023 08:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

मोहीउद्दीनपुर गांव निवासी सुग्रीव सिंह की सिपाही सुरेश सिंह से गहरी दोस्ती है। पंडा चौराहे की जमीनों का जब दाम बढ़ने लगा तो सिपाही सुरेश ने उसे जमीन पर कब्जा करने के लिए प्रेरित किया। सुरेश ने अपनी पत्नी सुमन व सुग्रीव ने अपनी पत्नी सोना देवी के नाम पर कई जमीनों की रजिस्ट्री कराई। ये वो जमीनें थी, जिनका पट्टा तो हुआ लेकिन पट्टाधारक कब्जा नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
crime - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध तरीके से जमीनों में किए जा रहे कब्जे के खेल में बिजनेस पार्टनर बनना सुग्रीव सिंह को भारी पड़ गया। तिहरे हत्याकांड में उसके दो बेटे जेल भेजे गए हैं, जबकि गोली लगने से जख्मी एक बेटा प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती है। जिस जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर उसने घर बनवाया, उसे भी प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर मिट्टी में मिला दिया।

मोहीउद्दीनपुर गांव निवासी सुग्रीव सिंह की सिपाही सुरेश सिंह से गहरी दोस्ती है। पंडा चौराहे की जमीनों का जब दाम बढ़ने लगा तो सिपाही सुरेश ने उसे जमीन पर कब्जा करने के लिए प्रेरित किया। सुरेश ने अपनी पत्नी सुमन व सुग्रीव ने अपनी पत्नी सोना देवी के नाम पर कई जमीनों की रजिस्ट्री कराई। ये वो जमीनें थी, जिनका पट्टा तो हुआ लेकिन पट्टाधारक कब्जा नहीं कर पा रहे थे।

विज्ञापन


इन्हीं जमीनों की रजिस्ट्री की आड़ में सुरेश व सुग्रीव ने भूमि पर कब्जा कर रखा था। दोनों लोग 52 बीघे के क्षेत्रफल वाली भूमि पर कब्जा करने में लगे थे। मृतक शिवसरन इसमें रोड़ा बन रहा था। चूंकि, जमीन सुरेश के घर के ठीक सामने थी, इसलिए वह उस पर कब्जा करना चाहता था। बात नहीं बनने पर सात सितंबर को सुरेश अवकाश लेकर आया और हत्या का प्लान समझाया। हत्या के लिए असलहे भी उसी ने उपलब्ध कराए। इसके बाद वह नौ सितंबर को अपनी ड्यूटी में चला गया।

तिहरे हत्याकांड में सुग्रीव के बेटे अमित सिंह चौहान व अनुज सिंह को आरोपी बनाया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, घटना वाले दिन ही साथियों की गोली लगने से सुग्रीव का एक अन्य बेटा अनूप सिंह भी जख्मी हाे गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने अनूप को भी आरोपी बना दिया। ऐसे में उसका भी जेल जाना तय है। शुक्रवार को जिस जमीन पर कब्जा करके सुग्रीव ने पक्का मकान बनवाया था, उसे प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर मिट्टी में मिला दिया। ऐसे में अब सुग्रीव के पास रहने के लिए कोई स्थाई ठिकाना नहीं बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें