फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पुलिस हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर, भेजा गया जेल

Thu, 17 Jul 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
गैंगेस्टर का आरोपी पवन। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
महेवाघाट क्षेत्र में गैंगस्टर के दो आरोपियों को बुधवार सुबह पश्चिमशरीरा व महेवाघाट पुलिस ने अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ दुष्कर्म पीड़िता की हत्या सहित कई मुकदमे पहले से भी पंजीकृत हैं। लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने चालान न्यायालय भेजा। जहां से दोनों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के मुताबिक महेवाघाट के ढेरहा गांव के पवन निषाद ने 20 नवंबर 2023 को अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर दुष्कर्म पीड़िता की हत्या की थी। पवन सहित परिवार के अशोक निषाद, प्रभू व बृजलाल के अलावा शरणदाता गुलाब निवासी पभोषा पश्चिमशरीरा के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भेजा था।
आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो पता चला कि सभी आरोपी अपने फायदे के लिए व जनता में भय उत्पन्न करने के उद्देश्य से संगठित अपराध करते हैं। नतीजतन उच्चाधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने सभी का गैंग चार्ट तैयार किया। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर सोमवार को पुलिस ने सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अशोक निषाद को छोड़कर सभी आरोपी इन दिनों जमानत पर रिहा हैं। बताया पवन पर पांच व गुलाब पर तीन मुकदमे पहले से पंजीकृत हैं।

गैंगेस्टर का आरोपी पवन। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें