फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान किसान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के कल्यानपुर में शनिवार सुबह एक किसान का शव फंदे पर लटकता मिला। किसान शुक्रवार रात खेत की रखवाली के लिए गया था और सुबह उसकी लाश नीम के पेड़ में फंदे से लटकती मिली। खेतों की तरफ गए लोगों ने शव देखा तो परिजनों को खबर दी। परिजनों का कहना है कि कमलेश ने बीमारी के कारण खुदकुशी की है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कल्यानपुर निवासी कमलेश कुमार (50) खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। रोज की तरह वह शुक्रवार रात घर से खाना खाने के बाद खेत गया था। कमलेश ने खेत में ही एक मड़ही बना रखी थी। शनिवार सुबह गांव के अन्य लोग खेतों की तरफ गए तो देखा कि कमलेश का शव फंदे के सहारे नीम के पेड़ से लटक रहा था। इस पर ग्रामीणों ने परिजनों को खबर दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर कोखराज गणेश प्रसाद सिंह का कहना है परिवार के लोगों का कहना है बीमारी से परेशान होकर कमलेश ने खुदकुशी की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
मिला होता आयुष्मान का लाभ तो बच सकती थी जान
कमलेश की खुदकुशी के पीछे इलाज में पैसों की दिक्कत की बात आ रही है। परिवार के मुताबिक ढाई बीघे खेत में किसानी कर वह परिवार का भरण-पोषण करता था।
कल्यानपुर निवासी कमलेश की दो बेटी व चार बेटे हैं। एक बेटी कल्पना (18) व बेटे दिनेश की शादी नहीं हुई है। बाकी के बच्चे विवाहित हैं। परिवार के लोगों के अनुसार कमलेश कुछ दिनों से बीमार रहता था। अक्सर वह निजी अस्पताल से दवाई लेता रहता था। कमलेश का आयुष्मान कार्ड नहीं बना था। बीमारी पर खर्च से वह परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें