फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पत्नी की हरकत से परेशान राजगीर ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 17 Jul 2024 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
भीखमपुर मेंडवारा गांव में विजय बहादुर उर्फ बबलू की मौत पर गमजदा परिजन। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
पत्नी की हरकत से परेशान राजगीर ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

मौके से मिले सुसाइड नोट के आधार पर घटना की छानबीन में जुटी पुलिस
एयरपोर्ट कोतवाली के भीखपुर मेंडवारा गांव की घटना
फोटो नं-01 व 02
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। एयरपोर्ट कोतवाली के भीखपुर मेंडवारा गांव में मंगलवार रात पत्नी की हरकतों से परेशान राजगीर ने फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह घर के अंदर फंदे से लटका हुआ उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौके से मिले सुसाइड नोट के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
भीखपुर मेंडवारा गांव निवासी विजय बहादुर उर्फ बबलू (35) राजगीर था। पिता बैजनाथ ने बताया कि रोजाना की तरह मंगलवार को भी बबलू काम के सिलसिले में प्रयागराज गया था। उसकी पत्नी अनामिका उर्फ पूजा बच्चों के साथ पिपरी के मखदूमपुर में ब्याही नंद जलसा के घर पर छठी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। शाम को बबलू घर लौटा और अपने कमरे में चला गया। इसी बीच उसने छत के चुल्ले के सहारे गमछे से फंदा बनाकर लटक गया। बुधवार सुबह देर तक जब उसका दरवाजा नहीं खुला तो मां कलावती पड़ोसी युवक की मदद से घर में पीछे के रास्ते से पहुंची तो देख वह चीखने-चिल्लाने लगी। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने शव फंदे से नीचे उतरवाया और मौका मुआयना कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें बबलू ने अपनी पत्नी का पड़ोसी युवक से संबंध होने के चलते खुदकुशी करने की बात लिखी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
राजगीर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राजगीर के तीन बच्चे हैं। सुसाइड नोट में उसने बच्चों को अपने माता-पिता को सौंपने के लिए कहा है। बाकी पत्नी के भूमिका की जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अरुण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर,एयरपोर्ट

भीखमपुर मेंडवारा गांव में विजय बहादुर उर्फ बबलू की मौत पर गमजदा परिजन। स्रोत: सोशल मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें