तहसील के पठनपुरवा मजरा सेंवढ़ा गांव में बुधवार रात बारिश के बीच तेज हवा के झोंके से नीम का पेड़ छप्पर पर गिर गया। हादसे में घर के अंदर सो रही युवती समेत तीन लोग जख्मी हो गए।
राजवंती देवी के मुताबिक, उनके परिजन मजदूरी कर गुजारा करते हैं। बुधवार रात वह छोबी देवी और बेटी शालिनी के साथ छप्पर के नीचे सो रही थीं। रात करीब दो बजे बारिश के दौरान तेज हवा के झोंके से दरवाजे के सामने लगा नीम का पेड़ छप्पर पर गिर गया। हादसे में तीनों को मामूली चोटें आई हैं।