करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव के बड़े तालाब चौराहे के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से तीन लोग उसके नीचे आ गए। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव के बड़े तालाब चौराहे के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से तीन लोग उसके नीचे आ गए। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार से जा रहे ट्रैक्टर पर तीन लोग सवार थे। गड्ढा पड़ने से ट्रैक्टर असंतुलित हो गया। जिससे तीनों ट्रैक्टर से नीचे आ गए। जिसमें अजय पुत्र गुल्लू निवासी बस्ता, लोटन पुत्र मेढई निवासी बड़े तालाब की मौत हो गई, जबकि नौबस्ता निवासी राजेश पुत्र नरेश मिस्त्री की हालत नाजुक बनी हुई है।