फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: टीएलएम की धनराशि बढ़ी, शैक्षिक गुणवत्ता में होगा इजाफा

Mon, 11 Aug 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के लिए शिक्षण अधिगम सामग्री (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) की राशि बढ़ा दी गई है। पहले यह राशि 15 या 20 रुपये तक थी। अब 25 रुपये प्रति छात्र की दर से यह धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

टीएलएम राशि से छात्रों के लिए प्रोजेक्ट वर्क, साप्ताहिक मूल्यांकन, चार्ट, कैलेंडर, ग्राफ पेपर जैसी सामग्रियों की व्यवस्था की जाएगी। इस निधि से गैर शैक्षिक सामान नहीं खरीदे जाएंगे। ब्लॉक और जिला स्तर पर निगरानी टीमों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शिक्षक स्थानीय संसाधनों से शिक्षण सामग्री तैयार करें और कक्षा में उसका समुचित प्रयोग हो। डायट, एसआरजी और एआरपी की टीमें नियमित रूप से स्कूलों का अवलोकन कर शिक्षकों को मार्गदर्शन देंगी।








शिक्षण अधिगम सामग्री की राशि बढ़ने से शिक्षकों को बच्चों के स्तर के अनुसार स्थानीय संसाधनों से उपयोगी सामग्री तैयार करने में सहूलियत मिलेगी। इससे विद्यार्थियों के लिए प्रभावी और रोचक शिक्षण वातावरण तैयार किया जा सकेगा।-डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें