फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर का ताला तोड़कर दो दुकानों से हजारों का माल समेट ले गए चोर

विज्ञापन
बिजिया चौराहा में चोरी के बाद घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कौशाम्बी कोतवाली के बिजिया चौराहे पर बृहस्पतिवार रात चोर दो दुकानों के शटर का ताला तोड़कर हजारों रुपये कीमत का समान उठा ले गए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार दंग रह गए। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

बेहन पुरवा गांव निवासी निलेश चौधरी ने विजिया चौराहा पर स्टेशनरी व सुनील कुमार ने रेडीमेड कपड़ों की अगल-बगल दुकान खोल रखी है। रोज की तरह बृहस्पतिवार शाम दुकान बंद करके दोनों अपने घर चले गए।
शुक्रवार सुबह जब दोनों दुकान खोलने आए तो देखा कि उनकी दुकानों में लगे शटर का ताला टूटा था। निलेश के मुताबिक चोर उसकी दुकान से गल्ले में रखा 1500 रुपया नकद निकाल ले गए, जबकि सुनील की दुकान से चोर तीन हजार नकद व 20 हजार रुपये कीमत का कपड़ा ले गए। दोनों दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बिजिया चौराहा पर लगती है पुलिस की पिकेट
बिजिया चौराहा पर बैंक ऑफ बड़ौदा और सराफ की कई दुकानें हैं। जिसकी सुरक्षा के लिए दो पुलिसवालों की रात में ड्यूटी लगती है। बैंक ऑफ बड़ौदा से नीलेश और सुनील की दुकान महज 50 मीटर की दूरी पर है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि पुलिस के रहते हुए बिजिया चौराहे पर अक्सर चोरियां क्यों हो रही हैं? व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से नहीं करती। जिससे अक्सर बाजार में चोरियां होती रहती हैं। स्थानीय पुलिस जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करके कुछ दिन बाद मामले को ठंडा कर देती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें