फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: बंधवा रजबर में एक साथ उठी भाई-बहन की अर्थी

विज्ञापन
बंधवा रजबर गांव में भाई-बहन की मौत के बाद गमजदा परिजन - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
फतेहपुर जिले के दामपुर घाट पर मंगलवार सुबह एक किशोर की यमुना में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी उसके घर बंधवा रजबर पहुंची तो गम में बहन ने भी दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह भाई-बहन की अर्थी एक साथ उठी तो परिवार के लोगों के अलावा ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के बंधवा रजबर निवासी दिनेश कुमार ने फतेहपुर के दामपुर घाट स्थित देव स्थान पर मन्नत मांगी थी। मंगलवार को वह परिवार के साथ मन्नत का लड्डू चढ़ाने परिवार के साथ गया था। इस दौरान दिनेश का 13 वर्षीय बेटा मंजेश यमुना स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गया। इसकी जानकारी जब दिनेश की 15 वर्षीय बेटी मीना देवी को हुई तो उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मंगलवार शाम ही सदमे में मीना ने भी दम तोड़ दिया। बुधवार को भाई-बहन का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें