फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर समझ ग्रामीण को पीटा, काटा प्राइवेट पार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चोर समझ ग्रामीण को पीटा, काटा प्राइवेट पार्ट
विज्ञापन

शनिवार रात सैनी में हाईवे किनारे बेहोश मिला था युवक
यूपी.112 ने जिला अस्पताल में पीड़ित को कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात एक गूंगे ग्रामीण को लोगों ने चोर समझकर पीट दिया। युवक का प्राइवेट पार्ट भी काट डाला। इससे खून से लथपथ युवक के बेहोश हो जाने पर नेशनल हाईवे किनारे फेंक दिया गया। एक राहगीर की सूचना पर पहुंची यूपी.112 ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
सैनी कोतवाली इलाके के एक गांव में शनिवार रात एक गूंगा व्यक्ति भटकते हुए पहुंच गया। गांव के लोगों ने चोर समझ उसकी पिटाई कर दी। इससे युवक के पैर टूट गए। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने उसका गुप्तांग काटकर नेशनल हाईवे किनारे फेंक दिया। देर रात किसी राहगीर की उस पर नजर पड़ी तो यूपी.112 को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। वह कहां का रहने वाला है, इसका जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस ने भी अस्पताल में भर्ती युवक की सुध नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
इनका कहना है
युवक की पिटाई की जानकारी नहीं हैै। सैनी कोतवाली पुलिस भी ने भी इस तरह की सूचना नहीं दी। अगर ऐसा है तो मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रामवीर सिंहए सीओ सिराथू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें