डिपाे से प्रयागराज के बीच संचालित की जा रही एसी बसों की समय सारिणी इसी सप्ताह तय की जा सकती है। सफल ट्रायल के बाद परिवहन विभाग नियमित संचालन की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। डिपो इंचार्ज गंगा शंकर शर्मा ने बताया कि 25 जून से दो एसी बसों का संचालन ट्रायल के रूप में किया गया था।
इस दौरान संचालन भी सफल रहा। ट्रायल की सफलता को देखते हुए रविवार से तीसरी एसी बस का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। उच्च अधिकारियों से बातचीत के बाद तीनों बसों की समय सारिणी तय कर दी जाएगी। मंझनपुर-प्रयागराज मार्ग पर बड़ी संख्या में छात्र, नौकरीपेशा समेत अन्य लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। एसी बसों के नियमित संचालन से उन्हें सहूलियत मिलेगी।