फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आठ सौ मीटर दूर है टंकी, फिर भी मोहल्ले में न बिछी पानी की पाइप लाइन

विज्ञापन
करारी के नेता नगर में लीकेज पाइप से पानी भरते लोग। संवाद - फोटो : टूंडला स्टेशन पर कुंभ ती​र्थयातत्रों की उमड़ी भीड़
विज्ञापन
कस्बे के नेता नगर (अनुसूचित बस्ती) मोहल्ले से महज आठ सौ मीटर दूर पानी की टंकी बनाई गई। लेकिन, इस मोहल्ले में आज तक पानी की पाइप लाइन न बिछ सकी। यहां के लोगों को पानी भरने के लिए दूसरों के दरवाजे पर जाना पड़ता है। इस दौरान कभी-कभी लोगों में नोकझोंक भी हो जाती है। 33 साल बाद भी समस्या पर अफसर ध्यान दे रहे हैं न जनप्रतिनिधि।
विज्ञापन

करारी गांव को 1978 में नगर पंचायत का दर्जा मिला था। वर्ष 1992 में कस्बे के किंगनगर में जल निगम की ओर से 800 किलोलीटर की पानी की टंकी बनाई गई थी। इस टंकी से पूरे कस्बे में पानी की सप्लाई की जाती है। कुछ मोहल्ले में मिनी नलकूप लगाए गए हैं। लेकिन, नेता नगर मोहल्ले में मिनी नलकूप है न टंकी। लोगों ने बताया कि कुछ जगहों पर पाइप लाइन बिछाई गई है, लेकिन वहां पानी ही नहीं चढ़ता है। जबकि मोहल्ले में करीब पांच सौ लोग रहते हैं।
मोहल्ले के राम नरेश गौतम, नंद लाल गौतम, राजमन गौतम ने बताया कि आज तक बस्ती में पाइप लाइन नहीं बिछाई गई। मजबूरन सौ मीटर दूर दूसरे के दरवाजे पर लगी टोटी से पानी भरना पड़ता है। कभी-कभी लोग पानी भरने पर एतराज जताते हैं। इस बीच कई बार विवाद भी हो जाता है। वहीं, सोहन लाल, फूलचंद्र, गीता देवी आदि ने बताया कि घर के सामने पाइप लाइन होने के बाद भी पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन



दलित बस्ती के साथ अफसर भेदभाव कर रहे हैं। आज तक इस बस्ती में पाइप लाइन नहीं डाली गई। लोग दूसरे के दरवाजे पर पानी के लिए जाते हैं। -अमृत लाल,नेतानगर
कस्बे में एक पानी टंकी के साथ अन्य मोहल्लों में मिनी पंप लगवाए गए हैं। लेकिन, इस बस्ती को ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। -शांति देवी, नेतानगर



नेता नगर के अलावा कस्बे के कई अन्य मोहल्लों में कुछ जगह पाइप लाइन नहीं बिछी है। इससे सप्लाई का पानी नहीं पहुंच रहा है। एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। -समशाद अहमद,चेयरमैन, करारी

करारी के नेता नगर में लीकेज पाइप से पानी भरते लोग। संवाद- फोटो : टूंडला स्टेशन पर कुंभ तीर्थयातत्रों की उमड़ी भीड़

करारी के नेता नगर में लीकेज पाइप से पानी भरते लोग। संवाद- फोटो : टूंडला स्टेशन पर कुंभ तीर्थयातत्रों की उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें