कानपुर शहर के नौबस्ता कोतवाली अंतर्गत यशोदा नगर निवासी मिथुन विश्वकर्मा डीसीएम चालक है। शनिवार की रात वह कानपुर से गाड़ी में गुटखा लादकर कोलकाता पहुंचाने के लिए निकला था। रविवार भोर तीन बजे वह कोखराज के कल्यानपुर समीप पहुंचा तो उसकी गाड़ी पंचर हो गई।
कानपुर-प्रयागराज मार्च पर पंचर पर खड़े डीसीएम चालक को बंधक बनाकर 3.50 लाख रुपये कीमत का 40 पेटी गुटखा लूट ले गए। गाड़ी पंचर हो जाने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। इस दौरान दूसरे डीसीएम से आए दो बदमाशों ने चालक का बंधक बनाकर उसकी केबिन में डाला व वारदात को अंजाम देकर चले गए। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
कानपुर शहर के नौबस्ता कोतवाली अंतर्गत यशोदा नगर निवासी मिथुन विश्वकर्मा डीसीएम चालक है। शनिवार की रात वह कानपुर से गाड़ी में गुटखा लादकर कोलकाता पहुंचाने के लिए निकला था। रविवार भोर तीन बजे वह कोखराज के कल्यानपुर समीप पहुंचा तो उसकी गाड़ी पंचर हो गई। वह हाईवे के किनारे गाड़ी खड़ी कर टायर को देखने लगा। उसी समय पीछे से दूसरी डीसीएम से आए दो युवकों ने तमंचा सटाते हुए गाड़ी के केबिन में ले गए और वहां हाथ-पैर बांध कर गाड़ी में छोड़ दिया।
इसके बाद उसकी गाड़ी में पीछे से अपनी डीसीएम का डाला सटा दिया। भोर में जब खेत की तरफ जा रहे थे तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची ने पुलिस चालक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। मिथुन ने बताया कि गाड़ी से 40 पेटी गुटखा लूटा गया है। जिसकी बाजार में कीमत 3.50 लाख रुपये है। सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा का कहना है तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की रही है। रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी।