फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चंगाई सभा की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, भगदड़

Sun, 05 May 2024 07:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
चंगाई सभा की सूचना पर शादीपुर गांव पंहुची कड़ाधाम पुलिस। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
चंगाई सभा की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, भगदड़
विज्ञापन

-पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर शुरू की छानबीन
फोटो नं-29
संवाद न्यूज एजेंसी
कड़ा। कोतवाली के शादीपुर गांव में शनिवार को धर्मसभा की आड़ में चंगाई सभा कराए जाने की सूचना पर खलबली मच गई। हिंदू संगठनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छापा मारा तो परिवार के सदस्यों के सिवा कोई नहीं मिला। पुलिस परिवार के मुखिया को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कड़ाधाम आशुतोष सिंह ने बताया कि रविवार को सादीपुर गांव के रंगीलाल के यहां चंगाई सभा होने की खबर मिली। बताया कि चंगाई सभा में प्रेत-बाधा निवारण के नाम पर लोगों से वसूली की जा रही है। सूचना देने वाला हिंदूवादी संगठन का कार्यकर्ता है। इस पर पूरे थाने की फोर्स ने गांव पहुंच कर घेराबंदी कर दी। मौके पर सिर्फ परिवार के ही सदस्य बचे थे। पुलिस ने गृहस्वामी रंगीलाल को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मौके से कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें