फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस देख अपहृत छात्रा को फेंककर भाग निकले बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के कोर्रई गांव के समीप शुक्रवार दोपहर बाइक से कक्षा चार की छात्रा को अगवा करने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर बदमाश छात्रा को बीच सड़क पर फेंककर भाग गए। इलाके की नाकेबंदी के बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। प्राथमिक उपचार कराने के बाद पुलिस ने छात्रा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में परिजनों ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के बम्हरौली गांव निवासी उमेश की नौ वर्षीय बेटी माधुरी बसावनपुर स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है। शुक्रवार की दोपहर दो बजे किसी काम से वह स्कूल से बाहर निकली।
इसी बीच बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने मुंह दबाकर उसे अगवा कर लिया। बदमाश छात्रा को लेकर मंझनपुर की तरफ जा रहे थे। कोर्रई गांव के समीप अन्य स्कूल के बच्चों की छुट्टी हो चुकी थी और वह अपने घर जा रहे थे। सड़क पर बच्चों को देखकर छात्रा ने शोर मचाया तो वहां मौजूद रहे पतौना चौकी प्रभारी राजीव नारायण सिंह ने बाइक से बदमाशों का पीछा किया।
विज्ञापन

पुलिस से घिरता देख बदमाश छात्रा को बाइक से फेंककर भाग गए। चौकी प्रभारी का कहना है कि घटना कोखराज इलाके में हुई है। शायद इसी वजह से परिजनों पुलिस को तहरीर नहीं दी। छात्रा को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें