फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अंदर युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

Thu, 19 Aug 2021 03:34 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

स्थानीय कोतवाली के बट बंधुरी गांव में बुधवार सुबह घर के अंदर फांसी पर लटकता हुआ युवक का शव बरामद हुआ। युवक ने फांसी क्यों लगाई, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय कोतवाली के बट बंधुरी गांव में बुधवार सुबह घर के अंदर फांसी पर लटकता हुआ युवक का शव बरामद हुआ। युवक ने फांसी क्यों लगाई, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


सुरेश बाबू प्रजापति (35) खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करता था। घर पर उसकी पत्नी व एक बेटा है। पत्नी बबली के मुताबिक मंगलवार की रात वह खाना खाने के बाद आंगन के बगल स्थित बरामदे में सो गया था। बुधवार सुबह नींद खुलने पर पत्नी ने सुरेश का साड़ी के फंदे पर बीम से लटकता हुआ शव देखा तो उसकी चीखें निकल गईं। रोने-बिलखने पर पड़ोसियों का मजमा लग गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर लाश नीचे उतरवाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरेश ने इस तरह का कदम क्यों उठाया? इस बाबत उसकी पत्नी भी नहीं बता पा रही है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला के उड़े चीथड़े
सिराथू। सैनी कोतवाली के डोडापुर गांव के सामने रेलवे ट्रैक के डाउन लाइन पर बुधवार सुबह एक 52 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर सैनी कोतवाली के उपनिरीक्षक अजहर जमाल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में महिला के शव की पहचान डोडापुर गांव में रहने वाले बचई लाल यादव ने अपनी पत्नी सावित्री देवी के रूप में की। बचई के मुताबिक रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से सावित्री की मौत हुई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन


संदिग्ध दशा में घर के भीतर युवक की मौत
सैनी कोतवाली के शाखा गांव में मंगलवार रात एक युवक की घर के भीतर संदिग्ध दशा में मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर रात में ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बसंत लाल प्रजापति प्राइवेट सुरक्षा गार्ड है। उसके पांच बेटों में तीसरे नंबर का सुरेंद्र कुमार (18) गांव में ही साइकिल रिपेयरिंग का काम करता था। बताया जा रहा है मंगलवार की रात संतोष की संदिग्ध दशा में घर के अंदर मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि संतोष को अचानक पेटे दर्द की शिकायत हुई। वह लोग जब तक उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते, उससे पहले ही संतोष की सांसें थम गईं। परिजनों ने रात में ही गांव के बाहर युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ ग्रामीणों के बीच युवक के खुदकुशी करने की चर्चा है। बुधवार को सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें