फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पोस्टमार्टम के बाद चौथे दिन युवक का शव पहुंचा घर

Tue, 16 Sep 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अर्जुन। फाइल फोटो
विज्ञापन
करारी क्षेत्र के मालीपुर महाराजगंज गांव के अर्जुन का शव चौथे दिन पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को घर पहुंचा। शव देखते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया
विज्ञापन

मालीपुर महाराजगंज का अर्जुन पासी (26) पुत्र विंदेश्वरी अहमदाबाद में सोती मतदान केंद्र थाना क्षेत्र के महाबीर ग्लास फैक्टरी खेड़ा गांधी नगर गो विलेज में काम करता था। गांव में पत्नी रेखा देवी चार बेटियों के साथ रहती है। बीते शुक्रवार की दोपहर काम करने के दौरान उसके ऊपर ग्लास गिर गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस दौरान वहां साथ में काम कर रहे साढ़ू संतोष कुमार निवासी चायल बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर घर पहुंचा। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें