रेलवे क्रासिंग भरवारी के समीप बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रहे कोटेदार के बाइक की डिग्गी से उचक्कों ने 60 हजार पार कर दिए। घटना की जानकारी के बाद कोटेदार ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कोटेदार से तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
चरवा कोतवाली के मोहीउद्दीनपुर गौस निवासी देंवेंद्र कुमार कोटेदार है। मंगलवार को वह भरवारी स्थित भारतीय स्टेट बैंक से पैसा निकालने आया था। देवेंद्र के मुताबिक बैंक से उसने 60 हजार रुपये निकाले और उसे अपनी बाइक में लगी डिग्गी में रख दिया। इसके बाद वह घर जा रहा था।
भरवारी रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण देंवेद्र सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर ट्रेन के पास होने का इंतजार करने लगा। इस बीच किसी ने डिग्गी से रुयपे पार कर दिए। घर पहुंचे देवेंद्र ने बैग से पैसा निकालना चाहा तो वह गायब थे। भरवारी आकर उसने पूछताछ की, लेकिन घटना का सुराग नहीं लग सका। बुधवार को मामले की तहरीर भरवारी पुलिस चौकी में दी गई है। चौकी प्रभारी श्रवण कुमार का कहना है कि कोटेदार ने लापरवाही की है। पैसा उसका किसी ने निकाला या फिर कहीं गिर गया? इसकी सहीं जानकारी नहीं है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।