फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पुलिस के हत्थे चढ़ा सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज इलाके में किशोरी को अगवा कर कानपुुर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को मंगलवार को चाकवन चौराहे से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद चालान न्यायालय भेजा। उसे जेल भेजा गया, अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

कोखराज इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी 24 अप्रैल को लापता हो गई। परिजन खोजबीन कर रहे थे। तभी दूसरे दिन वह घर पहुंची। उसने बताया कि इलाके के महमदपुर निवासी शैलेंद्र सरोज उर्फ जाहिर व उसके साथी शेरू व एक अन्य ने कार में जबरन बैठाकर अगवा कर लिया था।
कानपुर ले जाकर उसे एक कमरे में रखा और सामूहिक दुष्कर्म किया। दूसरे दिन वह चंगुल से छूटकर घर वापस आई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ 27 अप्रैल को केस दर्ज किया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि मंगलवार सुबह आरोपी शैलेंद्र को चाकवन चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें