फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आतंकी लजर मसीह की रिमांड अर्जी मंजूर, कड़ी सुरक्षा में लखनऊ ले गई एटीएस

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई से ताल्लुक रखने वाला बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) का आतंकी लजर मसीह को रिमांड पर लेने के लिए सीजेएम न्यायालय ने एटीएस को मंजूरी दे दी है। बुधवार सुबह एटीएस टीम जिले की पुलिस के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच आतंकी को लखनऊ ले गई। वहां की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां रिमांड बढ़ाए जाने के बाद लखनऊ कारागार में आतंकी को भेजा गया।
विज्ञापन

छह मार्च को यूपी एसटीएफ व पंजाब पुलिस ने सकाढ़ा तिराहा से बब्बर खालसा इंटरनेशनल ग्रुप के सदस्य आतंकी लजर मसीह को गिरफ्तार किया। उसके पास से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। पूछताछ में उसने महाकुंभ में विस्फोट करने की बात भी स्वीकार की। कोखराज थाना में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे जिला जेल भेजा। बीते दिनों एटीएस ने मुकदमे को कोखराज थाना से ट्रांसफर कर लिया।
वहीं 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेजे गए आतंकी को रिमांड पर लेने के लिए एटीएस ने सीजेएम न्यायालय में अर्जी दी थी। 19 मार्च को 14 दिन का रिमांड पूरा होने की वजह से न्यायालय ने एटीएस को रिमांड पर देने का आदेश जारी कर दिया। बुधवार सुबह जिले के पुलिस लाइन से सुरक्षा कर्मियों को लेकर एटीएस जिला कारागार पहुंची। जेल अधीक्षक अजितेश कुमार ने बताया कि कोर्ट से मिले आदेश के मुताबिक लिखा-पढ़ी के साथ आतंकी को एटीएस के हवाले कर दिया गया। शाम को एटीएस ने उसे स्पेशल कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसकी रिमांड बढ़ा दी। लिहाजा आतंकी को न्यायिक हिरासत में लखनऊ की जेल में रखा गया है।
विज्ञापन


मददगारों तक पहुंचेगी एटीएस

यूपी एसटीएफ को आतंकी लजर से पूछताछ में कौशाम्बी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर समेत अन्य जगहों के ठिकानों पर रहने के बारे में पता चला था। वहीं, लखनऊ स्थित एक होटल में ठहरने के लिए 10 से 12 लोगाें ने उसकी मदद की थी। ऐसे में एटीएस अब लजर से उन सभी मददगारों के बारे में पूछताछ करेगी। नाम सामने आने पर इन सभी को पकड़ने के लिए ऑपरेशन सर्च चलाएगी।
विज्ञापन

आतंकी को रिमांड पर लेने के लिए एटीएस टीम आई थी। जिले के पुलिस बल के साथ उसे लखनऊ के स्पेशल कोर्ट में भेजा गया। - राजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें