फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट के मेधावियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड से 12वीं में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी है। मेधावियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए केंद्र सरकार की ओर से वार्षिक 10 हजार रुपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह लाभ वर्ष 2021 की परीक्षा में विज्ञान वर्ग में 372, वाणिज्य वर्ग में 330 और मानविकी वर्ग में 335 से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों को मिलेगा। योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बोर्ड ने छात्रवृत्ति के लिए 30 नवंबर की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के अनुसार शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए मेधावी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए छात्र के परिवार की वार्षिक आय आठ लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। डीआईओएस एसके मिश्रा के मुताबिक जिले में ऐसे मेधावियों की संख्या करीब दो हजार है। पात्र छात्र-छात्राओं का विवरण शिक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। वर्ष 2017, 18,19 और 20 में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रओं को नवीनीकरण के लिए मंत्रालय की वेबसाइट पर आवेदन करने को कहा गया है। इसके लिए स्कॉलरशिप डॉट जीओवी डॉट इन वेब साइट पर आवेदन करना होगा।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की मानें तो जिले में करीब 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिलेगा। छात्रवृत्ति मिलने के बाद मेधावी अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकेंगे। विभाग ने भी डाटा तैयार करना शुरू कर दिया है। आवेदन पत्रों के सत्यापन के बाद उन्हें स्वीकृति के लिए ्भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

इनका कहना
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट में विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी वर्ग में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रवृत्ति के लिए योग्य होंगे। ऐसे विद्यार्थी 30 नवंबर तक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन पत्र स्वीकार्य नहीं होंगे। ऐसे मेधावी जो योग्यता रखते हों, वह आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

एसके मिश्रा, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें