फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्चर्य : किशोर को मौत के घाट उतारने वाले सर्प ने उसकी सगी बहनों को भी डसा

Fri, 17 Sep 2021 11:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

कौशाम्बी में दो दिन पहले पहाड़पुर सुधवर में साप के डसने से हो गई थी किशोर की मौत। शुक्रवार को परिजन मदारी को बुलाकर सांप की तलाश कराते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।
 
विज्ञापन
सांप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरवा कोतवाली के पहाड़पुर सुधवर गांव में सर्प दंश से किशोर की मौत के बाद शुक्रवार को जहरीले सांप ने मृतक की सगी बहनों को डस लिया। दोनों की हालत गंभीर है। इलाज के लिए दोनों को एसआरएन में भर्ती कराया गया है। दूसरी तरफ शुक्रवार को परिजन सारा दिन मदारी को बुलाकर सांप की खोजबीन कराते रहे।
विज्ञापन


पहाड़पुर सुधवर निवासी तुलसी उर्फ तुलई की कई साल पहले मौत हो चुकी है। पत्नी मजदूरी कर बच्चों का और अपना पेट पालती है। चार दिन पहले बुधवार की तुलसी के 14 वर्षीय बेटे अंकित को घर में सोते समय जहरीले सांप ने डस लिया था। तीन दिन तक चले झाड़फूंक के बाद बृहस्पतिवार को परिजनों ने अंकित के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। परिजन शव का अंतिम संस्कार कर वापस नहीं लौटे थे कि घर मे छिपे जहरीले सांप ने अंकित की बड़ी बहन गुल्लू (16) को डस लिया।

अंतिम संस्कार में ससुराल से मायके पहुंची शादीशुदा बहन सरोज देवी (25) निवासी बम्हरौली प्रयागराज को भी सांप ने डस लिया। दोनों बहनों को गंभीर हालत में प्रयागराज एसआरएन में भर्ती कराया गया है। दूसरी तरफ शुक्रवार सुबह से परिजन दो मदारियों को बुलाकर सांप की खोजबीन कराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें