फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य सुरक्षा भी बहुत जरूरी है। इसलिए सभी को चाहिए कि निरोगी रहने के लिए प्रतिदिन योगा,कसरत के साथ-साथ खानपान पर ध्यान दें। कहा कि ज्यादातर लोगों का मकसद पढ़ लिखकर नौकरी पाना और पैसा कमाना है। जबकि एक अच्छा इंसान बनना जरूरी है। ये बातें अतिरिक्त एसडीएम दीपेंद्र यादव ने शुक्रवार को कस्बा स्थित मदर इंडिया इंटर कॉलेज में वार्षिक दिवस समारोह में बच्चों को सम्बोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानचार्य सैयद सरफराज हुसैन रिजवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सोनम, काजल, अनुराधा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अंकित, मोहित, विष्णु मीजान ने नाटक के माध्यम से जीवन में शिक्षा बहुत जरूरी है के माध्यम से सीख दी। सना, नुसरत, इशरत, तस्कीन, जैकिया, आफरीन ने मुझे दुश्मन के भी बच्चों को पढ़ाना है, गीत प्रस्तुत किया। समीक्षा यादव ने देश मेरा जल रहा है पर अपने विचार प्रस्तुत कर लोगों को आज की स्थिति से अवगत कराया। नच ले, नच ले मेरे यार के गाने पर सोनम काजल ने नृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरीं। मो.कैफ की कव्वाली ने लोगों को खूब झुमाया। अक्सा, परवीन, प्रियांशी, समृद्धि, सोनम, काजल, वैष्णवी, वर्तिका ने नृत्य व गीतों के माध्यम से खूब वाहवाही लूटी।
इस मौके पर अतिरिक्त एसडीएम ने शिक्षकों व शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। प्रिंसिपल सरफराज हुसैन ने 16 बच्चों को अच्छे अंक लाने पर पांच-पांच हजार का चेक देकर सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर डॉ.रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव कर्रार हुसैन रिजवी, मदर इंडिया इंटर कॉलेज के प्रबंधक समीमुल हसन, उप प्रधानचार्य अजादार हुसैन, शिवा यादव, राकेश, धारा, अंकुर, प्रदीप, शमीम, सबाना, कीर्ति शर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें