चौकीदार की तहरीर पर दर्ज किया गया मुकदमा
मूरतगंज। सरोजा की हत्या के बाद मुकदमा दर्ज कराने वाला कोई परिवार का सदस्य नहीं बचा है। इस पर पुलिस ने ग्राम चौकीदार बिरजू लाल से तहरीर लेकर आरोपी बेटे धीरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इनका कहना है
संदीपनघाट कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटे साथ में रहते थे। जिसमें मां बुजुर्ग थी। पारिवारिक कलह के चलते बेटे ने कुल्हाड़ी के बेत से मां के सिर पर हमला कर दिया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। खून ज्यादा निकल जाने के कारण मौत हो गई है। परिवार में कोई सदस्य बचा नहीं है। इसलिए चौकीदार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। - समर बहादुर, एएसपी