फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दुष्कर्म पीड़िता की हत्या का मुख्य आरोपी साथी समेत गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Thu, 23 Nov 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी

सार

सोमवार को महेवाघाट कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली युवती की पड़ोस में रहने वाले अशोक निषाद ने अपने भाई पवन, प्रभू और लोकचंद्र के साथ मिल कुल्हाड़ी से हमलाकर मार डाला था। वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार दुष्कर्म पीड़िता की हत्या का आरोपी अशोक कुमार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेवाघाट कोतवाली इलाके में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या का मुख्य आरोपी अशोक निषाद मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। वह रामनगर कछार में साथियों संग छिपकर बैठा था। उसका एक सहयोगी भी पकड़ा गया। अन्य भागने में कामयाब रहे। गोली लगने जख्मी अशोक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन














सोमवार को महेवाघाट कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली युवती की पड़ोस में रहने वाले अशोक निषाद ने अपने भाई पवन, प्रभू और लोकचंद्र के साथ मिल कुल्हाड़ी से हमलाकर मार डाला था। वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन


एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खबर मिल रही थी कि आरोपी रामनगर स्थित यमुना के कछार में पनाह लिए हैं। इसे लेकर बुधवार रात करीब आठ बजे एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह ने पांच-छह थानों की फोर्स को साथ लेकर घेराबंदी की तो बदमाशों की तरफ से फायरिंग की जाने लगी।



बचाव में पुलिस पार्टी ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान अशोक के दोनों पैर में घुटने के पास व दाहिनी जांघ में गोली लगने से वह जख्मी हो गया। अशोक के साथ उसका एक अन्य सहयोगी गुलाब भी पकड़ा गया है। दोनों के पास से दो तमंचा, काफी संख्या में कारतूस व वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद हुई है। जख्मी अशोक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

यह था मामला

मंझनपुर। महेवाघाट इलाके की एक युवती के साथ मई 2022 में पड़ोस में रहने वाले पवन निषाद ने दुष्कर्म किया था। युवती की तहरीर पर पुलिस ने पवन को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पवन का बड़ा भाई अशोक पांच साल पहले हुई एक हत्या में जेल जा चुका है। दो साल पहले वह जमानत पर छूटा था। इधर नवरात्र पर पवन की जमानत हो गई। घर आने के बाद अशोक व पवन युवती के घरवालों पर मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने लगे। इन्कार करने पर सोमवार को घर के समीप अशोक ने युवती को कुल्हाड़ी से वारकर मार डाला था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें