मंझनपुर। चरवा स्थित ब्रह्म देव स्थान पर शुक्रवार को ध्वज पूजन के साथ सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का आगाज हो गया। पीठाधीश्वर गुरु शरणानंद महराज ने बरम बाबा देवस्थान पर मत्था टेकने के बाद ध्वज पूजन किया। कहा कि कौशाम्बी धर्म क्षेत्र है।
चरवा कस्बे के ब्रम्ह देव स्थान पर 15 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। ध्वज पूजन करने के बाद पीठाधीश्वर गुरु शरणानंद महराज ने बताया कि कथा मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज कथा सुनाएंगे। इसके अलावा प्रतिदिन तीन घंटे तक बृजधाम की रासलीला का मंचन होगा।
प्रभाकर दत्त गर्ग (बरम बाबा ) ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से जन-जन का कल्याण होगा। इस मौके पर आयोजक धनंजय दास महराज, बकशुक देववृत महराज, आचार्य डॉ. रवीन्द्र नाथ शुक्ला, आचार्य मुरलीधर मिश्रा आदि मौजूद रहे।