। चरवा कोतवाली के बरौलहा गांव में शनिवार रात एक युवक ने अपने घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। आग से घर में रखी हजारों रुपये की गृहस्थी जल कर नष्ट हो गई। मामले में पिता ने बेटे और उसके साथियों के खिलाफ चरवा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
बरौलहा निवासी राम बालक यादव किसान है। उसका बड़ा बेटा अनिल कुमार उर्फ गब्बर शातिर किस्म का है और परिजनों से रंजिश रखता है। आरोप है कि शनिवार की रात अनिल अपने कुछ साथियों के साथ घर आया और गालीगलौज करते हुए घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इससे घर में रखे कीमती सामान जलने लगे। धूं-धू कर जल रहे सामान देखकर अफरातफरी मच गई।
इसी बीच मौका पाकर आरोपी बेटा धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। मामले में पिता ने बेटे और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर चरवा अरविंद त्रिवेदी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।