फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी में तैनात बायोवैज्ञानिक की भूमिधरी पर अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्मनी में तैनात पिपरी कोतवाली के दुर्गापुर गांव के एक बायोवैज्ञानिक की भूमिधरी पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। वैज्ञानिक ने अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए जर्मनी से जिले के अधीकरियों को ट्वीट कर फरियाद लगाई है। उन्होंने सत्तापक्ष के इशारे पर भूमिधरी पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम चायल को शिकायती पत्र भी भेजा है। एसडीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

चायल तहसील के दुर्गापुर निवासी चंदन सिंह बायोवैज्ञानिक हैं। इस समय वह जमर्नी के बर्लिन शहर स्थित बायोमेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में कार्यरत हैं और कैंब्रिज कॉलेज में शोध के लिए अध्ययन भी कर रहे हैं। उन्होंने जिले के अधिकारियों को ट्वीट करते हुए बताया कि उनके पैतृक गांव दुर्गापुर में उनकी बेशकीमती जमीन है। इस जमीन पर इलाके के भूमाफिया की नजर गड़ी है। आरोप है कि उनकी जमीन पर इलाके के ही भूमाफिया ने अवैध तरीके से कब्जा करते हुए उसे कटीले तार से घेर लिया है।
यह भी बताया कि जमीन पर कब्जा करने वाले भूमाफिया सत्तापक्ष से जुड़े हुए हैं। विरोध करने पर वह वैज्ञानिक के परिजनों के साथ झगड़ा-फसाद पर आमादा हो जाते हैं। दबंगों की इस करतूत से वैज्ञानिक का परिवार डरा सहमा हुआ है। वैज्ञानिक की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम ने प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम चायल राम दरस राम ने बताया कि हल्का लेखपाल और कानूनगो को जांच के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें