इंस्पेक्टर मंझनपुर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि यूपीएसएसएससी पेट की परीक्षा 2021 में ओसा स्थित कॉलेज में परीक्षा केंद्र बना था। इस दौरान कुछ नकल माफिया सक्रिय हुए और उन्होंने गलत तरीके से लोगों को बैठाकर पेपर साल्ब कराने का प्रयास किया।
यूपी पेट 2021 मेें फर्जीवाड़ा कर नकल कराने वाले गिरोह का फरार सदस्य पकड़ा गया। गिरोह के बाकी सदस्य एसटीएफ ने पहले ही गिरफ्तार कर लिए थे। बृहस्पतिवार को पकड़े गए आरोपी के खिलाफ सदर कोतवाली में लिखापढ़ी कर चलान कर दिया गया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर मंझनपुर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि यूपीएसएसएससी पेट की परीक्षा 2021 में ओसा स्थित कॉलेज में परीक्षा केंद्र बना था। इस दौरान कुछ नकल माफिया सक्रिय हुए और उन्होंने गलत तरीके से लोगों को बैठाकर पेपर साल्ब कराने का प्रयास किया। इसकी जानकारी होने पर एसटीएफ ने नकल कराने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था।
मामले की रिपोर्ट सदर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। इस मामले में प्रयागराज जिले के कोरांव कोतवाली अंर्तगत थांव निवासी दीपक सिंह वांक्षित था। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी कर चलान न्यालय भेजा गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।