तहसील के अधिकारियों की मनमानी से खफा अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार किया और धरने पर बैठे रहे। अधिवक्ताओं ने कहा कि वर्षों से लंबित मामलों पर तहसीलदार कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। किसानों की भूमि की हदबंदी के आदेश होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बालेंद्र धर द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष बसंत सिंह, प्रदीप कुमार रस्तोगी, संजय मालवीय, जयदीप पांडेय, गिरजेश मिश्रा, सीताराम सोनकर, गुलाब सिंह, बृजेश सिंह, कमलेश कुमार, हरिमोहन गुप्ता, दीपक मौर्य, शिव मूरत आदि अधिवक्ता शामिल रहे।