भरवारी। स्थानीय कस्बा और मूरतगंज में नगर पालिका प्रशासन ने सालभर पहले वाहन पार्किंग के लिए जगह तय की है। विभाग की अनदेखी के चलते पार्किंग में वाहन खड़े नहीं किए जाते। वाहन चालक रेलवे फाटक और चौराहों पर बीच सड़क घूमकर सवारी भरते हैं। ऐसे में यहां पर दिनभर जाम लगता हैं। राहगीरों को इससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पालिका क्षेत्र के मूरतगंज और भरवारी में प्राइवेट सवारी वाले वाहनों के लिए दो पार्किंग बनाई गई हैं। इससे लोगों के साथ दुकानदारों को उम्मीद थी कि अब यहां पर डग्गामार वाहन नहीं खड़े होंगे और जाम भी नहीं लगेगा। कारोबारियों के मुताबिक विभाग की उदासीनता की वजह से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। एक साल से अधिक समय बीत गया बीत गया। विभाग अभी तक पार्किंग स्थल पर वाहनों को खड़ा नहीं करा पाया है। सुबह से लेकर शाम तक भरवारी स्थित रेलवे फाटक व गौरा, करारी के साथ मंझनपुर रोड सहित मूरतगंज तिराहा और बाजार में जाम लगता है। जिसके कारण दूर-दराज से आए राहगीरों को काफी समस्याएं होती हैं।
-
बोले दुकानदार
- सड़कों पर ई-रिक्शा चालक सवारी की जगह लोहे के एंगल, पाइप सहित अन्य कई सामानों को लादकर चलते समय अचानक ब्रेक लगाकर मोड़ देते हैं। इस वजह से दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। इन डग्गामार वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। सचिन सोनी, मूरतगंज
- चौराहे, तिराहे पर आड़ा-तिरछा तिपहिया व ई-रिक्शा खड़ा कर चालक सवारियां भरने लगते हैं। इस वजह से जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं राहगीरों अपने गंतव्य तक पहुंचने में जद्दोजहद करनी पड़ती है।
- विनोद पटेल, मूरतगंज
- नगर पालिका क्षेत्र में बने प्राइवेट पार्किंग स्थलों में ही वाहन खड़े हों, इसके लिए रूट निर्धारित किया गया था।अगर वाहन निर्धारित स्थल पर नहीं नो पार्किंग स्थल पर खड़े किए जाएंगे तो स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- रामसिंह, ईओ नगर पालिका
भरवारी कस्बा स्थित प्राइवेट वाहन में खड़े निजी वाहन। संवाद
भरवारी कस्बा स्थित प्राइवेट वाहन में खड़े निजी वाहन। संवाद
भरवारी कस्बा स्थित प्राइवेट वाहन में खड़े निजी वाहन। संवाद