फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्येष्टि स्थल में शोक की जगह बज रही शहनाई, सभासद नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
टाउनएरिया में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किया गया अंत्येष्टि स्थल अब शादी घर में तब्दील हो गया है। शवों के अंतिम संस्कार की जगह पर जहां शोक व्यक्त किया जाता है, वहां शहनाइयां बज रही हैं। साथ ही इसमें खाने-पीने और पकवान भी बनाए जा रहे हैं। इसे लेकर कस्बाइयों के साथ ही सभासद नाराज हैं। सोमवार को अंत्येष्टि स्थल पर आयोजित शादी समारोह के दौरान मांस और पकवान बनता देख नाराज सभासदों ने शिकायत अधिकारियों से की। अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत चायल में हिंदू धर्म के लोगों के शवों की अंत्येष्टि के लिए करोड़ों की लागत से शवदाह गृह तैयार किया गया है। नगर प्रशासन इस शव दाहगृह को ठंड के दिनों में अस्थाई रैन बसेरा के रूप में इस्तेमाल करता है। लेकिन इन दिनों इस शवदाह गृह और रैन बसेरे में शादी समारोह में शहनाई बज रही है। सोमवार को शवदाह गृह में शादी समारोह का आयोजन देख लोग भड़क उठे।
नाराज कस्बे के सभासदों ने इसका विरोध करते हुए शिकायत अधिशासी अधिकारी और एसडीएम से की। एसडीएम ने मामले की जांच के लिए मौके पर पिपरी पुलिस के साथ नायब तहसीलदार को भेजा। अधिकारियों ने नगर पंचायत के ईओ और कर्मचारियों को अंत्येष्टि स्थल को शादी समारोह के रूप में इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दे दी है।
विज्ञापन

अंत्येष्टि स्थल को किसी शादी समारोह के लिए दिया जाना गलत है। यह किसके आदेश पर हुआ, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। हो सकता है कि नगर पंचायत अध्यक्ष ने इसके लिए इजाजत दी हो। फिलहाल कर्मचारियों को अंत्येष्टि स्थल में किसी प्रकार के समारोह आयोजित नहीं करने की सख्त हिदायत दे दी गई है।
विज्ञापन

दिनेश सिंह, ईओ चायल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें