फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सावन आज से, हर-हर, बम-बम से गूंजेंगे शिवालय, जलाभिषेक को उमड़ेंगे भक्त

Fri, 11 Jul 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा/कड़ा। भगवान शिव की आस्था के पवित्र मास सावन की शुरुआत शुक्रवार (आज) से हो रही है। भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए कड़ा के कालेश्वर, तिल्हापुर के ब्रह्मचारी आश्रम व टेंवा के महेश बाबा समेत जिले भर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। इसे लेकर शिवालयों में बृहस्पतिवार को शिवालयों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। वहीं, कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से पुलिस अफसरों ने गंगा घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

श्रावण मास में बड़ी संख्या में जिले के श्रद्वालु कड़ा, पल्हाना एवं संदीपनघाट से गंगा जल लेकर काशी और बाबा वैद्यनाथ धाम जलाभिषेक के लिए जाते हैं। इसके अलावा गैर जनपदों एवं प्रांतों के भी श्रद्धालु नेशनल हाईवे से काशी व वैद्यनाथ धाम की यात्रा करते हैं। शिव भक्तों को कोई समस्या न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से गंगा घाटों पर तैयारियां की गई हैं। सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
एएसपी राजेश सिंह ने बताया कि गंगा घाटों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने कड़ा पहुंच गंगा घाटों का निरीक्षण कर मातहतों जरूरी निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसी तरह पल्हना घाट का एएसपी राजेश सिंह ने सीओ चायल अभिषेक सिंह के साथ निरीक्षण किया। उधर, नेवादा ब्लाॅक के तिल्हापुर गांव स्थित प्राचीन सिद्धपीठ ब्रह्मचारी आश्रम स्थित शिव मंदिर में सावन महीने में जलाभिषेक के लिए रोजाना तीन से चार हजार भक्त पहुंचते हैं। आश्रम के महंत श्री श्री 1008 स्वामी नारायण दास महाराज ने बताया कि शिव भक्तों को परेशानी न हो, इसके लिए इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
बाबाधाम के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

पश्चिमशरीरा। बृहस्पतिवार को सरसवां के पूरब सरावां गांव से बाबाधाम के लिए शिवभक्तों का दल रवाना हुआ। इस दौरान कांवड़ियों ने बम-बम भोले, ओम नम: शिवाय लिखे भगवा वस्त्रों को धारण कर युवा डीजे की धुन में झूमते-नाचते बऊखर धाम मंदिर पर एकत्र हुए। यहां शिवभक्तों ने पूजा-अर्चना किया। इसके बाद भक्तों का समूह बैजनाथ धाम रवाना हुए। इस मौके पर आनंद पांडेय, अजय यादव, मलखान साहू, आशीष, नीलेश, विवेक, सचिन और मनोज आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें