Sale tax raid in iron trader's warehouse in Sirathu, seized 10 tonnes of iron, fined seven lakhs
- फोटो : KAUSHAMBI
सैनी कोतवाली के सिराथू कस्बे में एक व्यापारी के लोहे के गोदाम में जीएसटी की एसआईबी टीम ने छापा मारा। टीम ने गोदाम में अवैध रूप से रखा दस टन लोहा सीज करते हुए सात लाख रुपये का जुर्माना वसूला। टीम की कार्रवाई से कस्बे के अन्य व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।
सिराथू कस्बे के लोहे के दुकानदारों द्वारा टैक्स चोरी करने की शिकायतें मिल रही थी। इस पर बृहस्पतिवार की दोपहर जीएसटी की स्पेशल इंवेस्टीगेशन ब्रांच प्रयागराज के डिप्टी कमिश्नर हेमंत गौतम की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ कस्बे के धाता रोड स्थित एक लोहे की दुकान में छापा मारा।
टीम ने तकरीबन चार घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान गोदाम में रखा दस टन अवैध लोहा बरामद किया। डिप्टी कमिश्नर ने लोहे को सीज कर जीएसटी चोरी के आरोप में दुकानदार से सात लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। टीम में सहायक सेल टेक्स अधिकारी जितेंद्र कुमार, लखन प्रसाद , मुकेश सिंह , सीपीओ प्रियंका यादव व मोबाइल गाड़ी के करतार सिंह सहित, सिराथू चौकी प्रभारी राकेश राय पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।