फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित आंकड़े जारी, जिले के 59.73 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी ईवीएम जमा होने व पोलिंग स्टेशनों से आए प्रपत्रों के मिलान के बाद मतदान का आंकड़ा .17 प्रतिशत बढ़ गया है। प्रशासन ने सोमवार को संशोधित आंकड़ा जारी कर दिया है। नए आंकड़ों के मुताबिक जिले के 59.73 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चायल छोड़कर बाकी दोनों विधानसभाओें में 60 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने वोट डाला।
विज्ञापन

रविवार को मतदान के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से जिले की तीनों विधानसभा सीटों में 59.56 प्रतिशत वोटिंग पड़ने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद देर रात तक ईवीएम जमा करने की प्रक्रिया चलती रही। इस दौरान पोलिंग स्टेशनों से आए प्रपत्रों का मिलान किया गया। इसके बाद मतदान का नया आंकड़ा 59.73 प्रतिशत का निकलकर सामने आया। जिले में सर्वाधिक मतदान मंझनपुर विधानसभा में 61.57 प्रतिशत हुआ। सिराथू में 59.85 और चायल में 57.62 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह से जिले भर का मतदान प्रतिशत 59.73 फीसदी पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें