फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह के बाद पत्नी को अपनाने से इनकार,

विज्ञापन
Refusal to adopt wife after love marriage, - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
लव मैरिज के बाद चायल में एक युवक ने युवती को अपनाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि युवक प्रेमजाल में फंसाने के बाद तीन साल तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। एक बेटी के पैदा होने के बाद वह प्रेमिका से पत्नी बनी युवती को छोड़कर भागने की फिराक में था।
विज्ञापन

घटना की जानकारी के बाद युवती ने पति को जमकर पीटा। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई है।
कस्बे की रहने वाली एक युवती ने बताया कि उसके मोहल्ले के रहने वाले गैर बिरादरी के युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसका पिछले तीन साल से शारीरिक शोषण किया है।
बाद में शादी करने का दबाव देने पर युवक ने प्रयागराज के एक मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी कर ली। शादी के बाद युवती ने एक बेटी को जन्म दिया। युवती का आरोप है कि उसका कथित प्रेमी अब उसको अपने साथ रखने से मुकर रहा है।
विज्ञापन

उसे यहां अकेला छोड़कर परदेस भागने की कोशिश कर रहा है। सोमवार को जब युवक बिना युवती को बताए परदेस जाने लगा तो उसने अपनी मां के साथ मिलकर उसे रोक लिया। इस दौरान युवक और युवती के बीच झड़प और हंगामा भी हुआ। हंगामे और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें