फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के बेटे को पीटा, हाथ-पैर बांधकर खेत में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली इलाके के एक गांव के प्रधान का बेटा सोमवार सुबह खेत में जख्मी हालत में मिला। युवक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। हालांकि, शरीर पर ज्यादा जख्म नहीं थे। चर्चा रही कि अवैध संबंधों को लेकर युवक को पीटा गया है। मामले में दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव के प्रधान का बेटा सोमवार सुबह अपने खेत में जख्मी मिला। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। घटना की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को मुक्त कराया। युवक का कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने उसे जान से मारने की नीयत से पीटा और हाथ-पैर बांध कर फेंक दिया। चर्चा रही कि जिन लोगों पर युवक ने आरोप लगाया गया है उस परिवार की एक युवती से युवक के अवैध संबंध थे।
युवती की शादी होने वाली है। शनिवार को युवक और युवती आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए थे। इसे लेकर विवाद हुआ था। घटना के बाद युवक ने युवती के घरवालों को फंसाने के लिए फर्जी ड्रामा रचा है। इस बाबत इंस्पेक्टर करारी अशोक कुमार का कहना है कि मामले की दोनों पक्षों से शिकायत मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें