फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : सेवानिवृत्त लेखाकार और सगे भाई की कंटेनर से कुचलकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 30 Oct 2021 04:38 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के समीप शनिवार सुबह बाइक से फतेहपुर की तरफ जा रहे एजी ऑफिस के सेवानिवृत्त वरिष्ठ लेखाकार ताराचंद्र और उनके छोटे भाई सुभाष चंद्र को तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भीड़ जुटती देखकर कंटेनर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन

कड़ाधाम कोतवाली के हब्बूनगर सिपाह निवासी ताराचंद्र तिवारी (65) एजी ऑफिस में वरिष्ठ लेखाकार के पद पर कार्यरत थे। नौकरी के दौरान ही उन्होंने प्रयागराज के करेली में घर बनवा लिया और पत्नी पुष्पा और दो बेटे व दो बेटियों के साथ वहीं बस गए। करीब पांच साल पहले वह सेवानिवृत्त हो गए थे। शुक्रवार शाम ताराचंद्र अपने गांव आए थे। यहां सबसे छोटा भाई सुभाष चंद्र (45) परिवार के साथ रहता था।

 

यहां से दोनों भाई शनिवार सुबह बाइक से फतेहपुर की तरफ जा रहे थे। जैसे दोनों लोग सैनी कोतवाली के पास पहुंचे तभी कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों भाई कंटेनर के पहिये के नीचे आ गए। दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।


तीन भाइयों का था संयुक्त परिवार
सड़क हादसे का शिकार हुए ताराचंद्र और सुभाष तीन भाई थे। सबसे बड़े भाई का नाम शीतला प्रसाद है। वह भी परिवार के साथ प्रयागराज में रहते हैं। ताराचंद्र के दोनों बेटे दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। सुभाष के संतान नहीं थी। इसी वजह से दोनों भाई सुभाष का ख्याल रखते थे। सुभाष गांव में खेती किसानी करते थे। शनिवार सुबह भी ताराचंद्र गृहस्थी का ही कुछ सामान खरीदने के लिए सुभाष के साथ जा रहे थे। तभी दोनों भाइयों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें