फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने सरसों तेल की फैक्ट्री व मिठाई की दुकानों में मारे छापे

विज्ञापन
SDM raids mustard oil factory and sweet shops - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
दीपावली को लेकर एसडीएम सदर प्रखर उत्तम ने शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा टीम के साथ मंझनपुर व ओसा चौराहा स्थित दुकानों में छापे मारे। इस दौरान ओसा में सरसों तेल की फैक्ट्री पकड़ी गई। जबकि मंझनपुर की प्रतिष्ठित दुकानों में गंदगी मिली। एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की हिदायत दी। चेताया कि दो दिन बाद दोबारा निरीक्षण में गंदगी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम की छापेमारी से बाजार में हड़कंप मचा रहा। कारोबारी दुकान का शटर गिराकर इधर-उधर हो गए।
विज्ञापन

एसडीएम ने अभिहित अधिकारी शशि शेखर, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडेय की टीम के साथ शुक्रवार को मंझनपुर कस्बे में शिवा स्वीट्स, कान्हा स्वीट्स, बीकानेर स्वीट्स तथा ओसा चौराहा स्थित भगवती ट्रेडर्स का औचक निरीक्षण किया। तीनों दुकानों एवं कारखानों में गंदगी मिली। खाद्य पदार्थ एवं मिठाईयां खुली रखी र्हुइं थीं। सबसे खराब स्थिति शिवा स्वीट हाउस के कारखाने में मिली।
संबंधित मिठाई विक्रेताओं को दो दिन के भीतर दूकान एवं कारखाने में सफाई दुरुस्त करने की हिदायत दी गई। ओसा चौराहा स्थित भगवती ट्रेडर्स के गोदाम में राजकुमारी, हरे कृष्णा, मयूर, सरताज ब्रांड के सरसों तेल पाए गए। 15 लीटर के कनस्तर पर कोल्हू बैल का ढक्कन लगा था। जानकारी करने पर पता चला कि सभी लोकल ब्राण्ंड हैं। बाहर से टैंकर में तेल मंगाकर विभिन्न लोकल ब्रांडों के खाली कनस्तर में भरकर बेचा जाता है। एसडीएम ने अभिहित अधिकारी को तेल के नमूने भरने का निर्देश दिया। प्रोपराइटर को निर्देशित किया गया कि वह अपनी दुकान व गोदाम में समुचित साफ सफाई रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें