फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : तीसरी मंजिल से गिरकर राजगीर की मौत, मकान निर्माण के दौरान हुआ हादसा

Sun, 12 May 2024 06:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पिपरी कोतवाली के तिल्हापुर मोड़ बाजार निवासी दिलीप प्रजापति के मकान का निर्माण कर रहा था। इसी दौरान वह तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोग इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हीरालाल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपरी कोतवाली के तिल्हापुर मोड बाजार में रविवार दोपहर मकान निर्माण के दौरान तीसरी मंजिल से गिरकर राजगीर की मौत हो गई। राजगीर के मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरायअकिल कोतवाली के अमिरसा गांव निवासी हरीलाल (56) पुत्र मसूरियादीन पेशे से राजगीर था।

विज्ञापन



परिजनों के मुताबिक वह पिपरी कोतवाली के तिल्हापुर मोड़ बाजार निवासी दिलीप प्रजापति के मकान का निर्माण कर रहा था। इसी दौरान वह तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोग इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। वह सभी रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें