फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सेक्स रैकेट की सूचना पर हलाकान रही पुलिस

Sun, 24 Aug 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग कार्यालय के निकट एक रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा है। यह जानकारी किसी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां कई लड़के व लड़कियां मिलीं, जो आसपास के गांव की रहने वाली हैं। पुलिस ने जांच के बाद दावा किया है कि रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट नहीं स्कूली छात्र बैठे थे। उनको कोतवाली लाने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

हाईवे के एक रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट का संचालन होता है। इसकी जानकारी कई दिनों से पुलिस को मिल रही थी। शनिवार की दोपहर दीवर कोतारी चौकी प्रभारी योगेश कुमार यादव को किसी ने सेक्स रैकेट के संचालित होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सुरक्षा के साथ पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट में दबिश दी। दावा किया जा रहा है कि वहां कई स्कूली छात्र व छात्राएं मिली। सभी को पुलिस थाने में पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
एसपी राजेश कुमार ने बताया कि किसी ने पुलिस को गलत सूचना दी थी। वहां कुछ छात्र-छात्राएं बैठे मिले। संदेह के आधार पर उनको थाने लगाकर पूछताछ की गई है। काउंसलिंग के बाद उनको छोड़ दिया गया। वहीं क्षेत्र में चर्चा है कि रेस्टोरेंट में महीनों से संदिग्ध गतिविधियां हो रही थी। हालांकि पुलिस ने इससे इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें