मंंझनपुर। जिले में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है, जो 13 और 14 जुलाई के लिए लागू किया जाएगा।
रूट डायवर्जन प्लान
- कानपुर से प्रयागराज होकर वाराणसी की ओर जाने वाला यातायात
जनपद कानपुर नगर की ओर से आने वाले वाहनों को थाना कोखराज से बने बाईपास पर मोड़ दिया जायेगा, जो बाईपास से सीधे हण्डिया होते हुए, वाराणसी की ओर चलें जाएंगें।
- कानपुर से प्रयागराज होकर औराई- मिर्जापुर की ओर जाने वाला यातायात
सभी प्रकार के वाहन कोखराज बाईपास मार्ग पर मुड़कर सीधे हंडिया होते हुए औराई से दाहिने मुड़कर चील्ह होते हुए मिर्जापुर जाएंगे।
- जनपद वाराणसी एवं जनपद कानपुर नगर, फतेहपुर से जनपद चित्रकूट जाने वाला यातायात
वाराणसी एवं कानपुर नगर, फतेहपुर से जनपद चित्रकूट की ओर जाने वाले वाहन कोखराज, सैनी सिराथू, धाता, हिनौता मोड़, महेवाघाट ,राजापुर होते हुए चित्रकूट जाएंगे।
-
चित्रकूट से जनपद वाराणसी, फतेहपुर, कानपुर नगर की ओर जाने वाला यातायात
चित्रकूट से वाराणसी, फतेहपुर, कानपुर नगर की ओर जाने वाले वाहनों को राजापुर, महेवाघाट, हिनौता मोड़, धातामोड़ ,सिराथू, सैनी, कोखराज बाईपास होते हुए सकुशल पास कराया जाएगा।