फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पांच बदमाशों को किया पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पांच बदमाशों को किया पाबंद
विज्ञापन

आठ पर गुंडा एक्ट में हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। होली पर शांति व्यवस्था को 463 अराजकतत्वों से खतरा है। हालांकि पुलिस ने इनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। पांच बदमाशों को पाबंद किया गया है। आठ पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। सात क्विंटल लहन नष्ट कराया।
एसपी अभिनंदन के निर्देश पर सभी कोतवालों ने अपने इलाके के सभ्रांत लोगों संग बैठक की। गांवों में ग्राम सुरक्षा समितियों का गठन किया गया। पूर्व गठित कमेटी को सक्त्रिस्य किया गया। चौकीदारों तथा पुलिस मित्रों को भी सतर्क कर दिया गया। एसपी ने बताया कि शराब कारोबारियों के खिलाफ भी अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। 86 कारोबारियों के कब्जे से 1786 लीटर शराब बरामद करते हुए आठ भट्ठियां नष्ट कराई गईं। 463 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई। पांच को 110 जी के तहत पाबंद किया गया। इसके बाद आठ पर गुंडा एक्ट तो तीन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि होली खुशियों का त्योहार है। सभी धर्म के लोग इसे मिल-जुलकर मनाएं। कहीं कोई समस्या आती है तो पुलिस को अवगत कराएं। किसी ने भी कानून हाथ में लेने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें